Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बाधित होने से 79 उड़ानें रद्द

इंडिगो एयरलाइन ने ट्रेवल एडवाइजारी जारी करके फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव और रद्दीकरण की स्थिति देखकर यात्रियों को एयरपोर्ट आने की सलाह दी है। रद्द की गई सेवाओं में कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल थीं।

19 Dec 2025

घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बाधित होने से 79 उड़ानें रद्द

नई दिल्‍ली। घने कोहरे के कारण नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) पर फ्लाइट ऑपरेशन बाधित रहा, जिससे शुक्रवार को कम से कम 79 फ्लाइट कैंसिल हो गईं। इंडिगो एयरलाइन ने ट्रेवल एडवाइजारी जारी करके फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव और रद्दीकरण की स्थिति देखकर यात्रियों को एयरपोर्ट आने की सलाह दी है। रद्द की गई सेवाओं में कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल थीं।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने कहा कि खराब विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट ऑपरेशन कैट III स्थितियों में किए जा रहे थे।हालांकि, कुछ फ्लाइट्स में देरी या रुकावट हो सकती है, लेकिन एयरपोर्ट ऑथिरिटी ने कहा कि उसका ग्राउंड स्टाफ यात्रियों की मदद करने और सभी टर्मिनलों पर असुविधा को कम करने के लिए एयरलाइंस और दूसरे स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस बीच फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के जारी डेटा के अनुसार 230 से ज्‍यादा फ्लाइट्स लेट हुईं और शुक्रवार सुबह औसत डिपार्चर में 49 मिनट की देरी हुई।

इडिगो के मुताबिक आज सुबह दिल्ली-एनसीआर, अमृतसर, जबलपुर और जालंधर में अभी भी ठंडी हवा चल रही है और घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी में उतार-चढ़ाव के कारण फ्लाइट शेड्यूल में कुछ बदलाव हुए हैं और हालात बदलने पर ऑपरेशन सामान्य से धीमे हो सकते हैं। हमारी ग्राउंड टीमें सुरक्षा और विजिबिलिटी की ज़रूरतों का पालन करने को प्राथमिकता दे रही हैं। एयरलाइन ने यात्रियों को http://bit.ly/3ZWAQXd पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस देखते रहने की सलाह दी है। फ्लाइट प्रभावित होने पर https://goindigo.in/plan-b.html के ज़रिए रिफंड क्लेम कर सकते हैं।

कंपनी ने कहा कि अगर आपको टर्मिनल पर किसी मदद की ज़रूरत हो, तो हमारी एयरपोर्ट टीमें भी आपकी सहायता के लिए मौजूद हैं। मौसम ठीक होने के बाद ऑपरेशन धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगे और फ्लाइट्स तय समय पर उड़ान भरेंगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बाधित होने से 79
इंडिगो एयरलाइन ने ट्रेवल एडवाइजारी जारी करके फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव और रद्दीकरण की स्थिति देखकर यात्रियों को एयरपोर्ट आने की सलाह दी है। रद्द की गई सेवाओं मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News